मुंबई। लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ (‘Chaava’) अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। विकी कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। कमाई के मामले में ‘छावा’ (‘Chaava’) ने कई फिल्मों को धूल चटा दिया है। फिल्म को देख न सिर्फ दर्शक भावुक हो उठे बल्कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसी बीच अब फिल्म को रिलीज हुए पूरे 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब ‘छावा’ के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
View this post on Instagram
डे वाइज देखें ‘छावा’ का कलेक्शन
डे 1- 31 करोड़
डे 2- 37 करोड़
डे 3- 48.5 करोड़
डे 4- 24 करोड़
डे 5- 25.25 करोड़
डे 6- 32 करोड़
डे 7- 21.5 करोड़
डे 8- 23.5 करोड़
डे 9- 44 करोड़
डे 10- 40 करोड़
डे 11- 18 करोड़
डे 12- 18.5 करोड़
डे 13- 23 करोड़
डे 14- 13.25 करोड़
डे 15- 13.00 करोड़(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 412.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved