
महू: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महू (Mhow) में हुई सांप्रदायिक तनाव की घटना को लेकर पुलिस (Police) ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. इस बीच चर्चा चल रही है कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर (Bulldozer) चलेगा. अब इस पर इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) आशीष सिंह ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.
इस दावे को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि बुलडोजर प्रक्रिया को लेकर फिलहाल कोई कदम नहीं उठाया गया है. बता दें रविवार की रात भारतीय टीम की जीत के बाद इंदौर में निकल रहे जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी.
पट्टी बाजार जामा मस्जिद इलाके में पथराव की घटना के बाद पूरे मुंह में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके बाद आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया. एडिशनल एसपी के मुताबिक, इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस वारदात के बाद कई आरोपी फरार हो गए हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है.
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पथराव आगजनी और मारपीट कर महू में तनाव की स्थिति पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी निकलवाया जा रहा है. एक-दो दिनों में आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित न हो.
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महू में हुई घटना को लेकर कई करणों में से यह बात भी सामने आ रही है कि धार्मिक स्थल पर सुतली बम फेंका गया था. इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved