img-fluid

IPL 2025: बटलर ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, साई सुदर्शन भी पीछे नही; पर्पल कैप पर किसका राज?

April 03, 2025

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) वर्सेस गुजरात टाइटंस(Gujarat Titans) आईपीएल 2025(ipl 2025) के 14वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप (Orange Cap)और पर्पल कैप(Purple Cap) की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। आरसीबी के खिलाफ 170 रनों की रन चेज में अहम भूमिका निभाने वाले जीटी के साई सुदर्शन और जोस बटलर को आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में तगड़ा फायदा हुआ है। साई सुदर्शन अब पहला पायदान हासिल करने के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। वहीं जोस बटलर भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं जीटी के आर साई किशोर ने भी पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी


  • आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के बीच जंग दिख रही है। दोनों के बीच अब मात्र तीन रनों का अंतर ही रह गया है। पूरन 189 रनों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं, वहीं सुदर्शन 186 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 49 रन पर आउट हो गए, अगर वह चार और रन बना लेते तो वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेते।

    वहीं 170 की रनचेज में 73 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले जोस बटलर आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बटलर के नाम इस सीजन अब 166 रन हो गए हैं।

    वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बैट्समैन ट्रैविस हेड टॉप-5 की लिस्ट में बने हुए हैं। बता दें, श्रेयस अय्यर अभी तक इस सीजन एक भी बार आउट नहीं हुए हैं।

    प्लेयर मैच रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
    निकोलस पूरन 3 189 63 219.77 17 15
    साई सुदर्शन 3 186 62 157.63 16 9
    जोस बटलर 3 166 83 172.92 14 9
    श्रेयस अय्यर 2 149 206.94 8 13
    ट्रैविस हेड 3 136 45.33 191.55 18 6

    आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

    गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर ने आरसीबी के खिलाफ दो विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है। वह अब कुल 6 विकेट के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड को भी फायदा हुआ है और वह तीसरे पायदान पर है। उन्हें जीटी के खिलाफ 1 विकेट मिला।

    पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहम अपने पहले पायदान पर बरकरार है।
    प्लेयर मैच विकेट औसत
    नूर अहमद 3 9 9.11
    मिचेल स्टार्क 2 8 9.62
    जोश हेलवुड 3 6 14.33
    आर साई किशोर 3 6 14.83
    खलील अहमद 3 6 15.83

    Share:

  • फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल और सब्जियां, वरना बदल जाएगा स्वाद, हो जाएंगी खराब

    Thu Apr 3 , 2025
    नई दिल्‍ली। फलों और सब्जियों को ताजा रखने के लिए कई लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. फ्रिज में कई चीज़ें लंबे समय तक खराब नहीं होती. हालांकि कुछ लोग केले और टमाटर जैसी फल-सब्जियों को भी फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, जिन्हें कमरे के तापमान में रखना ज्यादा बेहतर होता है. यह सच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved