img-fluid

अमेरिका को बड़ा झटका, इस कंपनी ने बंद कर दी लग्जरी गाड़ियों की सप्लाई

April 06, 2025

डेस्क: ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी टैरिफ की धमकी को सच कर दिखाया और दुनियाभर के देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया. लेकिन अब ऐसा लग रहा है उनका ये दांव उनपर भी भारी पड़ने वाला है.

डोनाल्ड ट्रंप की नई इम्पोर्ट टैरिफ नीति के चलते अमेरिका को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक, Tata Motors की लग्ज़री कार सब्सिडियरी Jaguar Land Rover (JLR) ने ब्रिटेन में बनने वाली Jaguar और Land Rover कारों की अमेरिका को सप्लाई फिलहाल रोक दी है.

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर ने शुल्क संरचना में बदलाव को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्रों से अमेरिका को वाहनों का निर्यात रोक दिया है. लग्जरी वाहन बनाने वाली जेएलआर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी.


  • कंपनी प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिका जेएलआर के लग्जरी ब्रांडों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है. हम अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ नई व्यापारिक शर्तों की दिशा में काम कर रहे हैं. हम अपनी अल्पकालिक कार्रवाइयों को लागू कर रहे हैं, जिसमें अप्रैल में निर्यात खेप रोकना भी शामिल है. हम अपनी मध्यावधि से लेकर दीर्घावधि तक की योजनाएं बना रहे हैं.

    आयातित कारों पर ट्रंप प्रशासन का 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला तीन अप्रैल से लागू हो गया है. इससे पहले जेएलआर ने कहा था कि उसके लग्जरी ब्रांडों की वैश्विक अपील है और उसका व्यवसाय बदलती बाजार स्थितियों का सामना करने का अभ्यस्त है.

    Share:

  • CID New ACP: दया, अभिजीत या कोई और... कौन बनेगा नया एसीपी? शिवाजी को रिप्लेस करना आसान नहीं

    Sun Apr 6 , 2025
    नई दिल्ली । सुपरहिट टीवी सीरियल(super hit tv serial) CID के एसीपी प्रद्युम्न यानि एक्टर शिवाजी सतम(actor shivaji satam) बीते कई दशकों से इस शो की पहचान(Identity of the show) रहे हैं। शिवाजी सतम के डायलॉग्स और उनका अंदाज बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है, लेकिन अब वो जल्द ही इस […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved