
जम्मू: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में ट्रेकिंग गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. स्थानीय अधिकारियों ने पहले ही पहलगाम के चंदनवारी, अरु, बेताब घाटी और बैसरन घाटी सहित ऊपरी इलाकों में पर्यटकों और ट्रेकर्स की आवाजाही रोक दी है. अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि पहलगाम के सभी ऊपरी इलाकों में किसी भी प्रकार की पर्यटक गतिविधि, ट्रेकिंग पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
जम्मू कश्मीर में हर साल हजारों की संख्या में ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं. इस वजह से इन इलाकों में पर्यटकों की भारी आवाजाही रहती थी. गर्मियों के मौसम में भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि उस वक्त बर्फ पिघल जाते हैं और ट्रेकिंग के रास्ते खुलते हैं. अब यह अचानक रोक न केवल ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए एक झटका है, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग के लिए भी एक चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर रही है. स्थानीय गाइड्स, पोर्टर्स, होमस्टे मालिक और दुकानदार जो मुख्यतः ट्रेकिंग सीजन पर निर्भर करते हैं, उन्हें भी इस निर्णय का आर्थिक प्रभाव झेलना पड़ सकता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved