
डेस्क: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने भारत को बहुत महत्वपूर्ण साझेदार ताया हैं. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकवादी हमला के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई.
माइक जॉनसन ने कैपिटल हिल में कांग्रेस की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत हमारे लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है. उनका समर्थन करने की हर संभव कोशिश करेंगे. माइक जॉनसन की ओर से दिया गया बयान भारत-अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देता है, विशेषकर तब जब भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved