
नई दिल्ली। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। यह कहावत पाकिस्तान (Pakistan) के लिए सही साबित होती है। 10 मई को युद्धविराम (Armistice) की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की सीमा के पास फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। इसके अलावा श्रीनगर में सेना के मुख्यालय के पास ड्रोन की गतिविधियां भी देखी गईं। दरअसल पाकिस्तान की सेना शहबाज शरीफ सरकार के समझौते को मानने को तैयार ही नहीं होती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर आतंकियों की बात ज्यादा सुनते हैं। ऐसे में वह तनाव कम करने के पक्ष में ही नहीं हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी कर सफाई पेश की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved