img-fluid

अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

May 20, 2025

डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने IPL में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जारी आईपीएल सीजन में SRH ने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ खेला था, इस मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत हैदराबाद ने आसानी से 206 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया। इस पारी के साथ ही अभिषेक ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली, उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ये रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया था।


अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में चौथा मौका था जब अभिषेक ने 20 गेंदों से कम में अर्धशतक लगाया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है। उन्होंने इस लीग में 5 बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उनके अलावा ट्रैविस हेड और कायरन पोलार्ड ने भी 4-4 बार ये कारनामा किया था। वहीं जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 3 बार ये उपलब्धि हासिल की थी।

Share:

  • तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42% की बड़ी गिरावट, पाकिस्तान प्रेम पड़ रहा भारी

    Tue May 20 , 2025
    डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के घटनाक्रमों के बाद भारतीयों द्वारा तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। वीजा आवेदन से जुड़े प्लेटफॉर्म एटलीस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved