img-fluid

IPL 2025: पंजाब, गुजरात, RCB की हार के बाद नंबर-1 पर पहुंच सकती है मुम्बई इंडियंस, जानें कैसे

May 25, 2025

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League (IPL 2025) की शुरुआत में 5 में से 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 (Number-1 in the points table) बन सकती है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है, मगर यह सच है। पिछले तीन मैचों में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की हार ने MI के लिए नंबर-1 बनने के दरवाजे खोल दिए हैं। मुंबई इंडियंस का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को है। एमआई को टॉप-2 में अगर अपनी जगह बनानी है तो उन्हें सबसे पहले यह मैच जीतना होगा। उसके बाद उन्हें बाकी तीन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। आईए जानते हैं कैसे मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन सकती है।


मुंबई इंडियंस को नंबर-1 बनना है तो क्या करना होगा?
MI को अगर IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल करना है तो सबसे पहले उन्हें अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच जीतना होगा। टीम 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर है। अगर मुंबई पंजाब को अगले मुकाबले में चित करने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 अंक हो जाएंगे। पंजाब इस हार के साथ मुंबई से पीछे हो जाएगा क्योंकि उनके खाते में अभी भी 17 अंक है।

इसके बाद मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की दुआ करनी होगी। अगर GT-RCB अपने-अपने आखिरी मैच हारती है तो MI नंबर-1 बन सकती है। GT-RCB के आखिरी मैच हारने के बाद मुंबई और गुजरात के बराबर 18-18 अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते MI पहले पायदान पर होगा।

अगर गुजरात जीता अपना आखिरी मैच तो क्या होगा?
आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। इस मैच में अगर GT जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो भी MI के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका होगा। इसके लिए मुंबई को अपना आखिरी मैच जीतने के बाद आरसीबी की हार की दुआ करनी होगी। अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 17 अंकों पर ही अटक जाएगी और मुंबई 18 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगी।

Share:

  • जो अमेरिका ने झेला, हम भी झेल रहे हैं, न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल के बाहर आतंकवाद पर बोले शशि थरूर

    Sun May 25 , 2025
    न्यूयॉर्क. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (all party delegation) के नेता और कांग्रेस सांसद (Congress MP) शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने दुनिया को यह मैसेज दिया है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल यह स्पष्ट करने आया है कि भारत (India) पर हमला करने वाली दुष्ट शक्तियों के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने वैश्विक समुदाय से अपील की कि आतंकवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved