मुंबई। डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani with Ranveer Singh) के होने की खबरें थीं, लेकिन इसके बाद खबर आई कि कियारा आडवाणी फिल्म को छोड़ सकती हैं। इन खबरों के बीच कृति सेनन को फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखा गया। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कृति सेनन कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर सकती हैं।
फरहान की फिल्म का हिस्सा बनेंगी कृति
कृति सेनन का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कृति सेनन फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस से बाहर आती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद ही लोग कह रहे हैं कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कृति सेनन नजर आ सकती हैं। लोग कह रहे हैं कि कियारा को कृति रिप्लेस कर सकते हैं।
डॉन 3 की बात करें तो फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हो सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह डॉन की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान डॉन की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved