
मॉस्को। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग जारी है। जंग के बीच दोनों देशों ने मानवता (Humanity) दिखाते हुए बड़े कार्य को अंजाम दिया है। रूस ने पूर्वी मोर्चे पर जंग के दौरान मारे गए 1,212 यूक्रेनी सैनिकों के शव (Body) बुधवार को लौटा दिए और बदले में 27 शव प्राप्त किए है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की (Vladimir Medinsky) ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘इस्तांबुल समझौते के अनुसार मारे गए सैनिकों के शवों को भेजना शुरू हो गया है।’’
इस्तांबुल में 2 जून को यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की वार्ता के दौरान, रूसी वार्ताकार मेडिंस्की ने बिना किसी पूर्व शर्त के 6,000 शवों को यूक्रेन को सौंपने की पेशकश की थी। मेडिंस्की ने यूक्रेन से रूसी सैनिकों के शवों को वापिस करने की मांग भी की थी। रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल में बनी सहमति के अनुसार 25 वर्ष से कम आयु के युद्धबंदियों के 2 समूहों की अदला-बदली भी की है। सरकार-नियंत्रित ‘वेस्टी एफएम रेडियो’ के अनुसार, मेडिंस्की ने कहा कि वो गंभीर रूप से घायल युद्ध बंदियों की 12 जून को अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved