
इंदौर। इंदौर (Indore) में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आए और तीन आयोजनों (Three Events) में शामिल हुए। विमानतल पर भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद वे बास्केटबाॅल में पुण्योदय प्रकल्प (Punyodaya Project) के कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद वे केसरबाग में नगर निगम (Municipal council) द्वारा विकसित सिटी फारेस्ट (City Forest) में पौधा (Planting) लगाने पहुंचे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कदम-कदम पर प्रकृति ने हमें अमूल्य देन दी है। उसे बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। बदलते दौर में पश्चिमी देश जीवन जीने की कला बताते है। तब हमने रिसर्च करते हुए कार्बन की समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित किया। आक्सीजन के घटते भंडार की तरफ ध्यान दिलाया। हमारे देश के वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने दुनिया को बताया कि पौधों में जान जाती है।
इसके बाद विश्व में उनकी बात को मान्यता मिली,लेकिन पेड़ों में जीवन होने की जानकारी हमारे पूर्वजों को पहले से थी। पेड़ों को पूजना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हम रात को पेड़ों को नहीं छूते है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश आपस में लड़ रहे है, लेकिन हमारे देश की संस्कृति जियो और जीने दो का संदेश देती है।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में फिर 51 लाख पेड़ लगाए जाना है, लेकिन वन विभाग का ठीक से सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश जाने से पहले अफसरों को निर्देश देकर जाए। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को हम हरा-भरा बना रहे है। सफाई मे तो इंदौर देश में सबसे आगे है। हरियाली में भी नंबर वन बन रह है। उनकी मौजूदगी में 51 हजार पेड़ लगाए जा रहे है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved