img-fluid

इंदौर : दो माह में 550 चेक बाउंस, निगम ने लगाई पौने तीन करोड़ की पेनल्टी

July 14, 2025

बार-बार चेक बाउंस होने के मामले से परेशान निगम ने जनवरी 25 से नया नियम बनाया और पांच प्रतिशत की पेनल्टी का प्रावधान किया, शुरुआती दो महीने में ही करोड़ों मिले

इंदौर, सुनील नावरे।
पिछले कई वर्षों से नगर निगम (Municipal council) जलकर (jalakar) और सम्पत्ति कर (property taxes) की राशि के लिए मिलने वाले चेक बाउंस (cheques bounced) होने को लेकर परेशान रहता था। इस मामले को लेकर कई बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बावजूद चेक लगातार बाउंस होते रहे। इसके चलते जनवरी 2025 से नई प्रक्रिया शुरू की गई कि कोई भी चेक बाउंस होता है तो संबंधितों पर 5 प्रतिशत तक की पेनल्टी लगाई जाएगी और शुरुआती दो माह में ही 550 चेक बाउंस हुए तो निगम ने पौने तीन करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला।

नगर निगम राजस्व विभाग के पास बड़े पैमाने पर सम्पत्ति कर, कचरा प्रबंधन और जलकर की राशि जमा होती है। अधिकांश राशि झोनलों के कैश काउंटर अथवा मुख्यालय के कैश काउंटर पर नकद जमा की जाती है, लेकिन कई बार बड़ी राशि और कुछ अन्य कारणों के चलते करदाताओं द्वारा टैक्स की राशि चेक से दी जाती रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक 2018 से लेकर 2023 तक सर्वाधिक चेक बाउंस के मामले निगम में आए थे और इनमें से कई मामलों में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, मगर इसके बावजूद चेक के मामले में फजीहत होती रही तो फिर निगम ने जनवरी 2025 में इस मामले को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए। पहले एमआईसी से प्रस्ताव पास कराया और फिर इसे जनवरी अंत से लागू कर दिया गया।


सबसे ज्यादा सम्पत्ति कर और जलकर के चेक बाउंस हुए
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक नए नियम लागू होने के बाद भी कई खातेदारों के खातों में राशि नहीं थी और उसके बावजूद उन्होंने निगम को टैक्स के लिए हजारों की राशि के चेक दे दिए, जिसके चलते फरवरी और मार्च 2025 में 550 से ज्यादा चेक बाउंस हुए। यह चेक सबसे ज्यादा सम्पत्ति कर और जलकर के खातों के थे। इनमें हजारों की राशि के चेक करदाताओं द्वारा निगम को दिए थे, लेकिन बैंकों में राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद निगम ने इन मामलों में 5 प्रतिशत की दर से करदाताओं की राशि पर जुर्माना लगाया, जिससे पौने तीन करोड़ की राशि निगम को अतिरिक्त मिली।

हर साल 6 से 7 हजार चेक निगम में आते हैं
राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कई बल्क कनेक्शनों की राशि से लेकर सम्पत्ति कर और जलकर की राशि के साथ-साथ एडवांस टैक्स के लिए बड़े पैमाने पर निगम में चेक जमा किए जाते हैं। एक साल में 6 से 7 हजार चेक निगम को मिलते रहे हैं, लेकिन इनमें से कई चेक बाउंस होते थे। अब निगम द्वारा चेक बाउंस होने पर पांच प्रतिशत की पेनल्टी लगाए जाने के बाद यह मामला थोड़ा कम हुआ है।

करदाताओं को दे रहे हैं समझाइश, पेनल्टी से बचें
राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान के मुताबिक नगर निगम के सभी कैश काउंटरों से लोगों को जानकारी भी दी जा रही है कि चेक देते समय सावधानी बरतें, क्योंकि अगर खाते में राशि नहीं है तो फिर चेक बाउंस की दशा में उन पर 5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी। इससे कई करदाताओं तक जानकारी पहुंच रही है।

Share:

  • जुलाई में पहली बार झमाझम पूर्वी इन्दौर में 1 इंच से ज्यादा बारिश, मध्य में पौन इंच बरसा

    Mon Jul 14 , 2025
    सावन के पहले सोमवार अच्छी बारिश की उम्मीद इन्दौर। जुलाई (July) और सावन (Sawan) में कल पहली बार झमाझम बारिश (heavy rain) देखने को मिली। बादल सबसे ज्यादा शहर के पूर्वी हिस्से पर मेहरबान रहे। पूर्व में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं मध्य में पौन इंच और पश्चिम में करीब आधा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved