img-fluid

कॉरपोरेट्स की पहली पसंद बना नवी मुंबई, ऑफिस स्पेस की मांग 2024 में 40 फीसदी बढ़ी

July 16, 2025

नई दिल्ली। नवी मुंबई (Navi Mumbai) में प्रीमियम कार्यालय स्थलों की मांग 2024 में 40 प्रतिशत बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट हो गई। इससे किफायती किराए (Affordable Rental) पर लीजिंग गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स (Real Estate Data Analytics Firm CRE Matrix) की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

सीआरई मैट्रिक्स के सह-संस्थापक ने कहा कि नवी मुंबई प्रमुख 7 से 8 शहरों में सबसे किफायती कार्यालय बाजारों में से एक है। इसका औसत किराया लगभग 65 रुपये प्रति वर्ग फीट है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र के माइक्रो-मार्केट्स में मांग लगातार बढ़ रही है। इस कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों में नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा लगभग 8 लाख वर्ग फुट से अधिक हो गया। नवी मुंबई में वैश्विक और घरेलू कॉरपोरेट्स की ओर से ग्रेड ए कार्यालय स्थान की भारी मांग है। एमएमआर के इस हिस्से में नए हवाई अड्डे सहित बुनियादी ढांचे के विकास के कारण मांग में और वृद्धि होगी।


  • टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, के रहेजा ग्रुप प्रायोजित- माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी, एलएंडटी रियल्टी और हीरानंदानी ग्रुप कुछ प्रमुख कंपनियां हैं। इनके पास नवी मुंबई क्षेत्र में ऑफिस स्पेस पोर्टफोलियो है। सीआरई मैट्रिक्स डेटा के अनुसार, नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा 2024 में बढ़कर 57.93 लाख वर्ग फुट हो गया। यह पिछले कैलेंडर वर्ष में 41.37 लाख वर्ग फुट था। इस वर्ष जनवरी-जून के दौरान सकल पट्टा 27.72 लाख वर्ग फुट रहा, जबकि नई आपूर्ति 20.07 लाख वर्ग फुट रही।

    नवी मुंबई में प्रमुख कार्यालय केंद्र हैं ऐरोली, घनसोली, वाशी, जुईनगर, बेलापुर और तुर्भे। गुप्ता ने अनुमान लगाया कि नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा चालू कैलेंडर वर्ष 2026 में 60 लाख वर्ग फुट को पार कर सकता है।

    Share:

  • गोपाल खेमका हत्याकांड में थानेदार निलंबित, लापरवाही के आरोप में पटना आईजी ने की कार्रवाई

    Wed Jul 16 , 2025
    पटना। पटना (Patna) के गांधी मैदान थाना के थानेदार राजेश कुमार (SHO Rajesh Kumar) को सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा (SSP Kartikeya Sharma) की अनुशंसा पर आईजी जितेंद्र राणा (IG Jitendra Rana) ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि एसएचओ राजेश कुमार इस मामले में लापरवाह पाए गए। इतना […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved