img-fluid

राहुल ने किया रॉबर्ट वाड्रा का बचाव तो भड़की भाजपा, कहा- संवैधानिक पद का इस्तेमाल कर परिवार को बचा रहे

July 19, 2025

नई दिल्ली। मनी लॉड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में घिरे अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) का बचाव करने पर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि वे परिवार के अपराधों को संरक्षण देने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता के अपने सांविधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर रॉबर्ट वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि राहुल गांधी ने एक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा को अपना बहनोई कहकर संबोधित किया था और सरकार पर उनके खिलाफ जासूसी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के लिए यह मुद्दा पारिवारिक मुद्दा है और न कि राजनीतिक।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के माध्यम से जुटाई गई वाड्रा की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आगे आए हैं। जबकि वे खुद भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत पर हैं। भाजपा नेता ने कहा कि क्या गांधी ने यह संदेश व्यक्तिगत हैसियत से या विपक्ष के नेता के रूप में पोस्ट किया है? उन्होंने अपने पारिवारिक अपराधों को बचाने के लिए अपने सांविधानिक पद का दुरुपयोग किया है।


सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के प्रथम परिवार पर सत्ता और धन की चाहत रखने का आरोप लगाया। भले ही इसका मतलब क्षेत्र या भाषा के नाम पर समाज को विभाजित करना हो। कांग्रेस का पहला परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है, एक पारिवारिक मामले में राजनीतिक आरोप क्यों लगा रहा है? गांधी परिवार के सदस्य भ्रष्ट लोगों को बचा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल इंडिया आंतरिक संघर्ष से घिरा हुआ है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले विघटन का सामना कर रहा है। जब विपक्षी गठबंधन का वर्तमान इतनी खराब स्थिति में है तो इसका भविष्य कितना बदतर होगा? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अब गठबंधन में नहीं है, जबकि सीपीआई (एम) ने केरल सरकार पर गांधी के हमले के बाद उन पर कटाक्ष किया है।

सुधांशु त्रिवेदी ने चीन के साथ लेन-देन को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर किए गए कटाक्ष को लेकर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि यह खेदजनक है कि जो व्यक्ति सबसे अधिक विदेश यात्रा करता है, उसे विदेश नीति की कोई समझ नहीं है। सरकार की नीति पर सर्कस बनाने के लिए उन्हें अपने दिमाग के सर्किट की जांच करवानी चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भारत की विदेश नीति को नष्ट करने के लिए एक विकसित सर्कस चला रहे हैं।

Share:

  • 'अहंकार और सीट बंटवारे में देरी चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार', उद्धव ठाकरे ने MVA की एकता पर उठाए सवाल

    Sat Jul 19 , 2025
    मुंबई। मुंबई (Mumbai) में होने वाले नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) को लेकर राजनीतिक पार्टियों में गर्माहट तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाविकास अघाड़ी गठबधंन दलों (Mahavikas Aghadi Alliance Parties) की एकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे और उम्मीदवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved