
इंदौर। चोइथराम मंडी (Choithram Mandi) सब्जी मंडी में लगातार बारिश (Rain) से कचरा (Garbage) और गंदगी (dirt) की परेशानी बढ़ रही है। यहां आने वाले हजारों लोगों को बदबू का सामना भी करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं को लेकर मंडी प्रबंधन की और से जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह फिलहाल पर्याप्त नहीं है।
प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम सब्जी मंडी में 20 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही रोजाना होती है, यहां पर रात 10 बजे के बाद से ही बाहरी वाहनों की आवाजाही रहती है, जो सुबह 4 बजे तक बड़ी संख्या में होती है, वहीं आधी रात के बाद से ही सब्जी व्यापारी और किसानों का जमावड़ा यहां लगना शुरू हो जाता है, जो सुबह 10 बजे तक जारी रहता है। सब्जियों की आवक और इसके वेस्ट मटेरियल समय पर नहीं उठने से बारिश में यह गंदगी और कीचड़ में तब्दिल हो जाता है, जिसके कारण बदबू की परेशानी होती है। मंडी प्रबंधन की और से कचरा उठाने के लिए निगम का सहारा लिया जाता है, लेकिन यह सीमित ही होता है।