img-fluid

जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति पर उठे सवाल, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

August 17, 2025

  • कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी, अवसरवादियों को मिला मौका

इन्दौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर संगठन के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के लिए बरसों से संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है और चंद बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने वाले दौलतमंद व अवसरवादी लोगों को अहम पदों पर बैठा दिया गया है।

भाजपा सरकार से सडक़ पर दो-दो हाथ करने वाले जमीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाने और मृतप्राय संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए की थी, लेकिन प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे ठेकेदारी संगठन में बदल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने कभी पार्टी के लिए कोई बड़ा आंदोलन या संघर्ष नहीं किया, सिर्फ नेताओं की परिक्रमा की, उन्हें जिला व ग्रामीण अध्यक्ष बना दिया गया। वहीं सडक़ पर कांग्रेस के लिए लडऩे वाले और अपना राजनीतिक जीवन पार्टी के नाम समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं को बार-बार दरकिनार कर दिया गया। अपनी अनदेखी से नाराज कांग्रेसियों ने तीखा सवाल उठाते हुए कि क्या कांग्रेस को खत्म करने की भाजपा से सुपारी ले रखी है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी और गिनती के कुछ नेता बिना सलाह-मशविरा लिए ऐसे फैसले कर रहे हैं, जो संगठन को कमजोर कर रहे हैं। बगावती तेवर दिखाते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वे किसी पद या पहचान के मोहताज नहीं हैं। कांग्रेस के लिए जीना और मरना ही उनकी पहचान है। उन्होंने साथियों से अपील की अब चुप मत रहो, गलत का विरोध करो। कांग्रेस किसी की बपौती नहीं, संगठन बचाना है तो निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।

पैसे से जुटाई भीड़, यही है कांग्रेस?

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब कांग्रेस उस भीड़ पर टिकी दिख रही है, जिसे नकद देकर इक_ा किया जाता है। गांधी भवन में जिसने खुलेआम आम कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा, वही आज पटवारी की नजर में शहर अध्यक्ष बनने के काबिल हो गया। जिस व्यक्ति का कार्यकर्ताओं पुरुष हो या महिला के प्रति नजरिया नीचा हो, वही आज शहर कांग्रेस का चेहरा बना दिया गया।

सूची में नाम तक नहीं था, फिर भी अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिस व्यक्ति का नाम संगठन सृजन की सूची में तक नहीं था और जो खुद किसी अन्य की पैरवी कर रहा था, वही अचानक शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया। यह नियुक्ति सवालों के घेरे में है।

यह सृजन नहीं, भावनाओं का विसर्जन है

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सृजन नहीं, बल्कि कांग्रेस की निष्ठा और भावनाओं का मजाक उड़ाना है। उन्होंने सवाल किया क्या कांग्रेस में काबिल, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं की इतनी कमी हो गई है कि उनकी $कद्र करना छोड़ दी गई या कांग्रेस अब सिर्फ व्यक्तिगत गुटबाजी का अड्डा बनकर रह गई है?

नाटक क्यों किया गया?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी सवाल उठाया कि यदि नियुक्तियां पहले से ही तय थीं, तो कार्यकर्ताओं से राय मांगने का नाटक क्यों रचा गया? उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत को अपमानित किया गया है।

सवाल अब शहर अध्यक्ष का नहीं, कांग्रेस के भविष्य का

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सवाल अब सिर्फ शहर अध्यक्ष के नाम का नहीं है, बल्कि यह है कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे चलेगी या कुछ गिने-चुने नेताओं की मनमानी पर।

Share:

  • दही-हांडी कार्यक्रम में पहुंची एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, फैंस के बीच भीड़ में फंसी...

    Sun Aug 17 , 2025
    मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Bollywood Actress Jahnvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘परम सुंदरी’ (Upcoming Movie ‘Param Sundari’) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Actor Siddharth Malhotra) लीड रोल में हैं। दोनों ही स्टार्स इस वक्त ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन में जुटे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved