
कोच्चि: कोच्चि (Kochi) में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना ने केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) की कार्यवाही को प्रभावित कर दिया. मुख्य न्यायाधीश नितिन जमदार और न्यायमूर्ति बसंत बालाजी की खंडपीठ को अदालत की सुनवाई रोकनी पड़ी क्योंकि कोर्ट रूम (Court Room) में अचानक असहनीय दुर्गंध (Unbearable Stench) फैल गई. इसकी वजह बना कस्तूरी बिलाव जिसे एशियन पाम सिवेट (Asian Palm Civet) भी कहा जाता है.
अदालत के अनुसार, ये बिलाव फॉल्स सीलिंग में घुस गए थे और वहां पेशाब कर दिया था. इसकी बदबू इतनी तीखी थी कि जजों और वकीलों के लिए बैठना मुश्किल हो गया. हालात को देखते हुए पीठ ने सिर्फ जरूरी मामलों पर संक्षिप्त सुनवाई की और बाकी मामलों को दूसरी तारीख के लिए टाल दिया. लगभग 11:30 बजे कोर्ट रूम को बंद कर सफाई शुरू कर दी गई.
सरकारी वकीलों का कहना है कि दुर्गंध की समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई थी, मंगलवार सुबह भी हालत वैसी ही थी. वन विभाग की टीम ने कोर्ट परिसर में जाल लगाया था और उनमें से एक बिलाव उसी सुबह पकड़ा गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved