
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) चीन (China) दौरे पर जाएंगे. चीन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन (Summit) मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे. इस शिखर सम्मेलन से ठीक पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार (26 अगस्त) को कहा कि रूस और चीन के संबंध दुनिया में सबसे ज्यादा स्थिर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग खुद पीएम मोदी और पुतिन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.
अमेरिका और भारत के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. इसी वजह से ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया है. इस मसले पर रूस ने कहा था कि ट्रंप का भारत पर टैरिफ लगाना गलत है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इससे पहले जिनपिंग ने कहा, ”हमारे संबंध सबसे स्थिर और परिपक्व हैं. यह हमारे लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved