
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के जेन जेड (GenZ) को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध (Civil War) भड़काना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन (Soros Foundation) के साथ मिलकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा।
निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जेड का मतलब अगली पीढ़ी, युवा और अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना चाहते हैं। जेन जेड भारत में पहले ही भारत में ऐसा कर चुका है। अन्ना और अरविंद हजारे का आंदोलन जेन-जेड का ही नतीजा था। निर्भया कांड के दौरान 2013 में एक लाख लोग सड़कों पर थे, लेकिन भाजपा ने हिंसा को न भड़काने का फैसला किया। राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, राहुल गांधी उससे खुद को जोड़ना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, दोनों जगहों पर जेन-जेड आंदोलन भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ था। परिवारवाद कहा हैं? यह दशकों से गांधी परिवार में है। अगर वह जेन-जेड को भड़काना चाहते हैं, तो मैं राहुल गांधी के साथ हूं। पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा। नेपाल और बांग्लादेश में जेन-जेड भ्रष्टाचार के खिलाफ था। यहां सभी घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। पिछले 11 वर्षों में हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा है। जेन-जेड संविधान में संशोधन की मांग कर रहा है। बांग्लादेशी जेन-जेड एक इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था और नेपाली जेन-जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेन-जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तो आप क्या करेंगे? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं उनके सहयोगी दल भी वंशवादी हैं। राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved