img-fluid

विवेक अग्निहोत्री पर बोले अनुराग कश्यप, ‘नशेड़ी है या गंजेड़ी है…

September 20, 2025

मुंबई। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने साल 2007 में आई फिल्म दन दना दन गोल पर साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप को नशेड़ी बताया था। अनुराग कश्यप ने भी उनके इस आरोप पर जवाब दिया था। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप ने विवेक के उस आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गंजेड़ी-नशेड़ी कहना आसान है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि लड़ाई विवेक अग्निहोत्री और विक्रमादित्य मोटवानी के बीच हुई थी।



खास बाततीत में अनुराग कश्यप से विवेक अग्निहोत्री के बारे में सवाल हुआ। उनसे कहा गया कि दोनों ने साथ में काम किया और फिर उन्होंने कहा कि आप शराब पीकर सेट्स पर आते थे। इसपर अनुराग कश्यप ने कहा कि हमने काम करने की कोशिश की थी।

अनुराग बोले- उनकी याददाशत कमजोर है

उस बारे में आगे बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि वो जो लड़ाई हुई थी वो विवेक अग्निहोत्री और विक्रमादित्य मोटवानी के बीच हुई थी। उन्होंने कहा, “या तो उनकी याददाश्त कमजोर है या मेरी और मोटवानी दोनों की कमजोर है या पूरे यूटीवी वालों की कमजोर है। सबको पता है कि क्या हुआ था।”

अनुराग बोले- बहुत आसान है किसी को बोलना

अनुराग ने आगे कहा, “बहुत आसान है किसी को बोलना क्योंकि जो-जो मेरे फेजेज आए हैं, मैं खुलकर बात करता हूं। तो किसी को कुछ भी कह देना मेरे बारे में कि शराबी , नशेड़ी है या गंजेड़ी है…लोग बहुत आसानी से मान जाएंगे और वो बहुत आसान होता है बोलना, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हुआ था।”

Share:

  • हॉन्ग कॉन्ग में खुदाई के दौरान मिला 100 साल पुराना जिंदा बम, वजन 450 किलो, मचा हड़कंप

    Sat Sep 20 , 2025
    नई दिल्‍ली । हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) में दूसरे विश्वयुद्ध (Second World War) का करीब 100 साल पुराना बम (Bomb) मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक इमारत के निर्माण के दौरान जब भारी-भरकम बम मिला तो प्रशासन तुरंत ऐक्टिव हो गया और पूरा इलाका खाली करवा लिया गया। बम से मची दहशत के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved