img-fluid

इस्राइली हमलों में गाजा में कम से कम 38 लोगों की मौत, युद्धविराम की मांगों को नेतन्याहू ने किया नजरअंदाज

September 27, 2025

गाजा। इस्राइल (Israel) द्वारा गाजा (Gaza) में बीती रात किए गए हवाई हमलों (Airstrikes) में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि भले ही इस्राइल पर युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) हमले जारी रखने पर अड़े हुए हैं। शनिवार तड़के मध्य और उत्तरी गाजा में हुए हमलों में कई लोग अपने घरों में मारे गए। इनमें नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक ही परिवार के नौ सदस्य शामिल थे। उनके शव अल-अवदा अस्पताल लाए गए हैं। शनिवार सुबह गाजा सिटी के तुफाह इलाके में एक घर पर किए गए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे थे। शरणार्थी शिविर में हुए एक और हवाई हमले में चार और लोगों की मौत हुई।


गाजा सिटी के अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र ढहने की कगार पर हैं। लगभग दो हफ्ते से जारी हमलों में दो क्लिनिक पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। दो अस्पताल क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गए और बाकी अस्पताल दवाओं, उपकरणों, भोजन और ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं। कई डॉक्टरों और नर्सों को अस्पताल छोड़ना पड़ा है। जिससे केवल कुछ ही लोग गंभीर मरीजों और बच्चों की देखभाल कर पा रहे हैं।

शुक्रवार को ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ ने गाजा सिटी में अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं। संगठन ने बताया कि इस्राइली टैंक उनके स्वास्थ्य केंद्रों से आधा मील दूर तक पहुंच गए हैं और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उत्तरी गाजा में खाद्य संकट की स्थिति और बिगड़ गया है। इस्राइल ने 12 सितंबर से यहां राहत सामग्री की आपूर्ति रोक दी थी और संयुक्त राष्ट्र की बार-बार की गई अपीलों को भी खारिज कर दिया था। गाजा प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस्राइली हमलों में अब तक 65,000 से अधिक लोग मारे गए और 1,67,000 से अधिक घायल हुए हैं। मंत्रालय कहता है कि मृतकों में लगभग आधे महिलाएं और बच्चे हैं।

Share:

  • भारतीय उत्पादों पर अमेरिका की भारी टैरिफ से बढ़ सकती है चुनौती, क्रिसिल की रिपोर्ट में दावा

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्ली। अमेरिका (America)  की ओर से लगाया गया उच्च टैरिफ (High tariffs) भारत (India) के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस (Crisil Intelligence) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। हालांकि, नरम मुद्रास्फीति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved