img-fluid

इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला घायल

September 27, 2025

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसा रावजी बाजार थाना क्षेत्र (Raoji Bazar police station area) के लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ है। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को रौंदा। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिसमे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।


  • हादसे के बाद पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया कि इस हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।

    बता दें कि पिछले दिनों बड़ा गणपति क्षेत्र में ट्रक ने 4 लोगों को जान ले ली थी और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस जवान शहर के एंट्री पाइंट पर तैनात रहते है और भारी वाहनों को नहीं आने देते है। रावजी बाजार क्षेत्र में रात के समय लोहामंडी, सियागंज के लिए ट्रक आते है।

    Share:

  • सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्‍या से पाना चाहते हैं निजात तो फॉलो करें ये टिप्‍स

    Sun Sep 28 , 2025
    नई दिल्‍ली। सर्दियों के मौसम में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई (dry) होने लगती है। चेहरे के साथ-साथ हाथ पैर भी बेहद डल नजर आने लगते हैं। स्किन फटने लगती है, ऐसे में सबसे ज्यादा बुरा हाल पैरों की एड़ियों का होता है। सर्दियों में महिलाओं के साथ-साथ जेंट्स भी अपनी फटी एड़ियों से परेशान हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved