मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) ने हाल ही में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs Chatterjee vs Norway) के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड (National Award) जीता है। इस फिल्म में एक मां की जंग को पर्दे पर रानी ने जिस गहराई और सच्चाई के साथ उतारा, उसकी तारीफ देशभर की ऑडियंस ने की। लेकिन रानी का सफर यहां तक आसान नहीं रहा।
दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपने करियर का एक अहम किस्सा शेयर किया। रानी ने बताया कि साल 2005 में उनकी फिल्म ब्लैक रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फिल्म को लेकर चर्चा थी कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
रानी ने कहा, “मैंने ब्लैक के लिए अपनी पूरी मेहनत झोंक दी थी। तब मेरी उम्र सिर्फ 25 साल थी। जब मुझे अवॉर्ड नहीं मिला तो समझ आया कि कभी-कभी आप पूरी मेहनत कर लें, लेकिन किस्मत आपके साथ न हो। मेरे पापा बहुत निराश और दिल टूटे हुए थे। संजय लीला भंसाली भी उदास थे। लेकिन जब चीजें होनी होती हैं, तभी होती हैं। उस समय भारत और मेरे फैंस ने जिस तरह से मुझे सराहा, उससे बड़ा कोई सम्मान नहीं था।”
ब्लैक की कहानी
फिल्म ब्लैक को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म हेलेन केलर की जिंदगी और उनकी लिखी कहानियों से प्रेरित थी। इसमें रानी के साथ अमिताभ बच्चन, आयशा कपूर और धृतिमान चटर्जी नजर आए थे। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड जीता था, लेकिन रानी उस साल खाली हाथ रह गई थीं।
मर्दानी 3
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। हाल में उनकी फिल्म मर्दानी 3 का पोस्टर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved