
नई दिल्ली। संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। कांग्रेस (Congress) पार्टी संभवत: तीन अहम गृह मंत्रालय विधेयकों (Home Ministry Bills) की जांच के लिए गठित होने वाली इस समिति से दूरी बनाए रख सकती है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष (Speaker of Lok Sabha) को आधिकारिक तौर पर सूचित किया जा सकता है। इस कदम से विपक्षी दलों के बीच साझा रुख और मजबूत होता दिख रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अभी तक समिति में शामिल होने की इच्छा नहीं जताई है। पार्टी मानती है कि ये विधेयक संवैधानिक दायरे से बाहर हैं और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए लाए गए हैं। ऐसे में समिति में भाग लेना इन विधेयकों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार करने जैसा होगा।
त्रिणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे समिति का हिस्सा नहीं बनेंगे। समाजवादी पार्टी ने भी संकेत दिया है कि विपक्ष को एकजुट रहकर इस पैनल का बहिष्कार करना चाहिए। हालांकि, कुछ विपक्षी दलों ने अभी तक अपना औपचारिक रुख जाहिर नहीं किया है, लेकिन किसी ने भी समिति में शामिल होने की मंशा नहीं दिखाई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved