img-fluid

छंटनी के बाद भी तुरंत नहीं होगी पैसों की किल्लत, कंपनी 6 महीने से 2 साल तक देती रहेगी मदद

October 03, 2025

डेस्क। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी (IT company) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) इन दिनों बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoffs) की प्रक्रिया से गुजर रही है। तकनीकी बदलाव और ऑटोमेशन के इस दौर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में टीसीएस ने ऐसा कदम उठाया है जिसने प्रभावित कर्मचारियों को राहत की सांस दी है। दरअसल, कंपनी नौकरी से हटाए जाने वाले कर्मचारियों को 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सैलरी बतौर सेवरेंस पैकेज (Severance Package) देने जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने करीब 12,000 कर्मचारियों यानी कुल वर्कफोर्स का लगभग 2% घटाने का निर्णय लिया है। इसका कारण यह है कि कई कर्मचारियों की स्किल्स अब बदलते जमाने की जरूरतों और क्लाइंट्स की डिमांड से मेल नहीं खा रही थीं। कंपनी चाहती है कि अपनी टीम को चुस्त-दुरुस्त और भविष्य के लिए तैयार किया जाए।

किन्हें मिलेगा कितना पैकेज?

  • बेंच पर बैठे कर्मचारी (8 महीने से बिना प्रोजेक्ट के): इन्हें केवल 3 महीने की सैलरी नोटिस पीरियड पे के रूप में दी जाएगी।
  • 10 से 15 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारी: इन्हें लगभग 1.5 साल की सैलरी तक का पैकेज मिलेगा।
  • 15 साल से ज्यादा सेवा वाले सीनियर कर्मचारी: इन्हें 1.5 से 2 साल तक का वेतन बतौर सेवरेंस पैकेज मिल सकता है।

Share:

  • सिर्फ 11 दिन में खत्म हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट, दुनियभर के करोड़ों कम्प्यूटर्स का क्या होगा

    Fri Oct 3 , 2025
    डेस्क। दुनियाभर में करोड़ों Windows 10 यूजर्स (Users) के लिए चेतावनी (Warning) की घंटी बज चुकी है। आगामी 14 अक्टूबर 2025 से माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 का ऑफिशियल सपोर्ट (Official Support) बंद कर देगा। इसका मतलब है कि Windows 10 पर चलने वाले डिवाइस सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल फिक्स या नए फीचर्स नहीं प्राप्त करेंगे। Windows 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved