मुंबई। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट पर महेश भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने और दोस्त अरुण देसाई के स्ट्रगल के दिनों की एक घटना बताई। इस पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में पुराने दिनों की एक घटना बताई थी, जब वह 20 साल के आसपास रहे होंगे। पैसों की तंगी में एक तांत्रिक के कहने पर एक इनवेस्टर को इंसान का मांस खिला दिया था।
हाथ में रम लिए था तांत्रिक
महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में बताया कि इनवेस्टर से मिलने बिहार जाने से पहले वह वाराणसी पहुंचे, जहां गुरुजी थे। महेश बोले, ‘गुरुजी से मिलने के लिए बहुत से गरीब लोगों की लाइन लगी थी। वह तांत्रिक थे, जो कि एक यंग लड़का था। हाथ में रम की बोतल लेकर नाच रहा था।’ महेश भट्ट ने बताया कि तांत्रिक को लग गया था कि महेश भट्ट इन सब चीजों को नहीं मानते हैं। उसने महेश और अरुण से कहा कि अगले दिन आएं।
दोनों लोग जब गया पहुंचे तो पाया कि उनका इनवेस्टर गया के दूरदराज इलाके में रहने वाला जमीदार है। वह मच्छरदानी लगाकर बैठता था और बंदूकधारी सिक्योरिटी थी। दिक्कत ये आ रही थी कि किसी को इंसानी मांस कैसे खिलाया जाए? इस पर एक तरकीब सोची कि पान में रखकर ये मांस खिलाया जाएगा।
नहीं मिला पैसा
महेश भट्ट ने बताया, ‘धीरे से वह पान अपने मुंह के पास ले गया फिर चबाने लगा। हमें लगा कि तीर निशाने पर लग गया है।’ महेश भट्ट सोचने लगे कि अब तो उनकी पैसे की दिक्कत दूर हो जाएगी। एक महीने बाद अरुण देसाई से पता चला कि इनवेस्टर ने उन्हें पैसे नहीं दिए।
लोग कर रहे ट्रोल
महेश भट्ट के इस बयान पर रेडिट पर चर्चा हो रही है। कई लोग महेश भट्ट के स्टेटमेंट पर हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा है, बैग में लेकर घूम रहे होंगे तो बदबू नहीं आई होगी। एक ने लिखा है, भाई ये क्या आदमी है। एक कमेंट है, इनको थेरपी की जरूरत है या मेंटल चेकअप करवाना चाहिए। एक ने लिखा है, और नीतूजी को यह फैमिली बढ़िया लगी। कैट की फैमिली में ऐसे मॉन्स्टर तो नहीं थे। एक ने लिखा है, आलिया ने जो नाम कमाया है, पापा उसे डुबाने में लगे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved