
डेस्क: दशहरा (Dussehra) की धूम में जहां एक तरफ रावण (Rawan) का पुतला जल रहा है, वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना (Telangana) की शराब की दुकानों (Liquor Stores) पर भी रावणों की भीड़ उमड़ पड़ी! जी हां, त्योहार की चमक-दमक के साथ-साथ शराब की बिक्री ने भी नया रंग चढ़ा दिया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो दशहरा से ठीक पहले के तीन दिनों में राज्य भर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिक चुकी है. यह आंकड़ा न सिर्फ गत वर्ष के पूरे दशहरा सीजन को पीछे छोड़ रहा है, बल्कि उत्सव की रंगीन शामों को और भी चटपटा बना रहा है.
कल्पना कीजिए गांधी जयंती के ‘ड्राई डे’ का साया मंडराते हुए भी शराब प्रेमी पीछे नहीं हटे. आठ अक्टूबर को गांधी जयंती पड़ने की खबर सुनते ही ‘मद्य बाबू’ यानी शराब दुकानदारों ने एक्शन मोड में आकर स्टॉक की भारी भरकम लिफ्टिंग शुरू कर दी. नतीजा? सितंबर 30 को ही रिकॉर्ड 333 करोड़ रुपये की बिक्री! यह दिन ऐसा चमका कि लगे मानो दशहरा की आतिशबाजी शराब की बोतलों से ही हो रही हो. उसके पहले के दो दिनों में भी 367 करोड़ रुपये का कारोबार, कुल मिलाकर तीन दिनों में 697.23 करोड़ रुपये का धमाल.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved