मुंबई। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था कि उनका पहला प्यार कोई एक्ट्रेस थीं। इतना ही नहीं जब वह उनसे पहली बार मिले थे तो उन्होंने एक ऐसा सवाल किया था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले अभिषेक का पहला प्यार कोई और था।
जीनत अमान
अभिषेक को जिनसे पहली बार प्यार हुआ था वो थीं जीनत अमान। जी हां, जीनत जो बिग बी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि ये बचपना वाला प्यार था।
डायरेक्टर साजिद खान से बात करते हुए अभिषेक ने बताया था कि उनके पिता एक बार महान फिल्म की शूटिंग कर रहे थे काठमांडू में। उन्होंने एक रेस्टोरेंट में जीनत से पूछा, जब वह रात को सोने जा रही थीं, कि क्या वह उनके साथ सो सकते हैं।
क्यों कहा था ऐसा
अभिषेक ने कहा था, ‘मैं बच्चा था और किसी के अकेले सोने का सोच भी नहीं सकता था।’
जीनत ने क्या कहा था
अभिषेक ने बताया था कि फिर जीनत ने इस पर उन्हें कहा था कि पहले बड़े हो जाओ।
जीनत थीं बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक
जीनत के बारे में बता दें कि वह अपने समय की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक थीं।
अभिषेक की प्रोफेशनल लाइफ
अभिषेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट हाउसफुल 5 में नजर आए थे।
अपकमिंग फिल्म
अब वह फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved