img-fluid

अक्षर पटेल ने बीच मैच में की बड़ी गलती, 3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का करा दिया नुकसान

October 19, 2025

डेस्क: लंबे समय के बाद इंटरनेशनल मैच (International Match) खेलने उतरे टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की पहले वनडे (ODI) मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही और ये दोनों खिलाड़ी 10 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी केवल 25 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल के ऊपर टीम को संभालने का दारोमदार था, लेकिन मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी, जिससे भारतीय टीम को नुकसान हो गया.


  • भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद 9वें ओवर में अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. अक्षर पटेल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर टीम को संभालने का दरोमदार था. इस दौरान 11वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से टीम को एक रन का नुकसान हो गया.

    हुआ ये कि स्टार्क के इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने कवर पॉइंट की ओर एक शॉट खेला. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से दौड़कर तीन रन ले लिए. हालांकि इस दौरान रन लेते समय अक्षर क्रीज पर फिसल गए, जिसकी वजह से वो अपना बल्ला पूरी तरह से क्रीज के अंदर नहीं डाल पाए. इसकी वजह से टीम के स्कोर में केवल 2 रन का ही इजाफा हो पाया और भारतीय टीम को 1 रन का नुकसान हो गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत की खराब रही.

    Share:

  • प्रत्यर्पण से पहले नीरव मोदी का चौंकाने वाला बयान, कहा- अदालत में होंगे ‘सनसनीखेज खुलासे’

    Sun Oct 19 , 2025
    नई दिल्‍ली । छह साल से अधिक समय से जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) ने ब्रिटेन (Britain) की एक अदालत (court) में प्रत्यर्पण को लेकर नया दावा किया है। उसने कहा कि अगले महीने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों पर उसके प्रत्यपर्ण के तहत भारत को सौंपने के मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved