img-fluid

जापान पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने पहली महिला PM के तारीफों के बांधे पुल, बदले में मिला नोबेल वाला भरोसा

October 28, 2025

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति(us President) डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) इन दिनों एशिया के दौरे पर हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने जापान(Japan) में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची(Prime Minister Sanae Takaichi) से मुलाकात की है। इस मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है और ट्रंप ने इसकी शुरुआत ताकाइची की तारीफों के साथ की। टोक्यो में जापान की नवनियुक्त प्रधानमंत्री से मिलते हुए, जब दोनों ने हाथ मिलाया तो ट्रंप मुस्कुराए और कहा, “यह एक बहुत मजबूत हैंडशेक है।”


ट्रंप की एशिया यात्रा पदभार संभालने के बाद से उनके सबसे अहम दौरों में से एक है। जापान में कुछ ही दिन पहले पदभार संभालने वाली ताकाइची अपने देश के व्यापारिक हितों को संतुलित करते हुए अमेरिका के साथ मजबूत संबंध बनाने और ट्रंप के साथ सकारात्मक बैठक के लिए उत्सुक हैं। वहीं ट्रंप अमेरिकी टैरिफ में कटौती और अमेरिकी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए व्यापार समझौते के तहत 550 अरब अमेरिकी डॉलर का जापानी निवेश हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में ताकाइची की भूमिका को बड़ी बात बताया और जापान के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ट्रंप ने कहा कि ताकाइची महान प्रधानमंत्रियों में से एक होंगी। अमेरिका को जापान का सबसे अहम सहयोगी बताते हुए ट्रंप ने कहा, “जापान की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा। हम सबसे मजबूत स्तर पर सहयोगी हैं।”

वहीं जापान की पीएम ने कहा है कि जापान ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेगा। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को बताया कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेंगी। इससे पहले ताकाइची ने ट्रंप की भूमिका की सराहना की थी। उन्होंने कहा, “इतने कम समय में ही दुनिया में शांति का माहौल बन गया है।” ताकाइची ने आगे कहा, “राष्ट्रपति जी, मैं स्वयं आपसे बहुत प्रभावित और प्रेरित हूं।”

Share:

  • चोटिल होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे श्रेयस अय्यर, तिल्ली में लगी चोट हो सकती थी जानलेवा

    Tue Oct 28 , 2025
    सिडनी. भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पिछले दो दिन से सिडनी (Sydney) के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती थे। रिपोर्ट में आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) का पता लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उनकी पसलियों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved