img-fluid

‘अब कहां गया किसान न्याय’, कर्नाटक में किसान आंदोलन पर राहुल की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल

November 05, 2025

बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) में किसानों (Farmers) के आंदोलन (Agitation) पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की चुप्पी पर भाजपा (BJKP) ने सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार (Congress Goverment) पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। भाजपा ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने का एलान किया है, जो कर्नाटक के अब कई जिलों में फैल चुका है।

कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट और हावेरी आदि जिलों के किसान गन्ने की फसल की कीमत 3500 रुपये प्रति टन तय करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को लेकर अभी तक राहुल गांधी ने कोई बयान नहीं दिया है। इस पर कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने राहुल गांधी से सवाल किया कि कर्नाटक के किसानों के लिए किसान न्याय कहां है?


उन्होंने कहा कि ‘अगर राहुल गांधी का दिल वाकई में किसानों के लिए धड़कता है तो वे कर्नाटक के गन्ना किसानों के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? कर्नाटक में किसानों ने राजमार्ग को बाधित किया हुआ है और किसान आंदोलन को छह दिन हो चुके हैं।’ आर अशोक ने कहा कि ’26 शुगर मिल बंद हो चुकी हैं। सड़कें और हाइवे बंद हैं। बाजार, स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। किसान सरकार से बातचीत की भीख मांग रहे हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान बिहार चुनाव में प्रचार करने में व्यस्त है।’

भाजपा नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। मंत्री और विधायकों को समझ नहीं आ रहा कि किस खेमे को खुश रखें और वे किसानों के प्रति अंधे और बहरे हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ‘क्या राहुल गांधी का कथित किसान न्याय सिर्फ चुनावी घोषणा पत्र, रैलियों और टीवी कैमरों पर ही बोलने तक सीमित है?’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसानों के लिए बोलने की औपचारिकता ही निभा देनी चाहिए। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को बेलगावी में किसानों के समर्थन में आंदोलन में हिस्सा लिया।

Share:

  • पूर्व कुलपति धाकड़ को बनाया था समन्वय समिति का सदस्य, अब उन्हें ही जरूरत मदद की

    Wed Nov 5 , 2025
    समृद्ध व शिक्षित परिवारों में भी बढ़े भरण-पोषण के मामले 3 घंटे दंपति को करना पड़ा इंतजार,पुलिस को भेजा प्रकरण इंदौर (Indore)। भरण-पोषण और संपत्ति को लेकर पिता, पुत्र और परिवार के झगड़े अब मध्यमवर्गीय परिवारों तक सीमित नहीं रह गए है। समृद्ध व शिक्षित कहे जाने वाले परिवारों के प्रकरण तेजी से सामने आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved