img-fluid

भैरवगढ़ जेल का अस्पताल वेंटिलेटर विहीन

November 17, 2025

  • अचानक बीमार पडऩे पर तत्काल ले जाना होता है जेल के बंदियों को बाहर

उज्जैन। कैदियों से ओवर लोड भैरवगढ़ जेल के अस्पताल में वेंटिलेटर की दरकार है। अस्पताल में कैदियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर्स तक नहीं है। ऐसे में अचानक किसी के बीमार पडऩे पर उसे जिला अस्पताल लेकर आना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि भैरवगढ़ जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं। जेल में कैदियों को रखने की क्षमता करीब 2200 है, लेकिन फिलहाल में इससे अधिक संख्या में कैदी रह रहे हैं। इसका असर जेल की व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। जेल में स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार है।



  • मुख्य रूप से जेल के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और एक वेंटिलेटर मशीन नहीं है। जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अस्पताल की समस्या यहां बनी हुई है। तबीयत खराब होने पर कैदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। जेल में 2200 कैदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था तीन डॉक्टरों के भरोसे हैं। जानकारी के मुताबिक जेल का अपना एक ही डॉक्टर है। स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों को जिला जेल के लिए प्रतिनियुक्त कर रखा हैं। महिला डॉक्टर एक भी नहीं हैं। इतना ही नहीं, जेल में मेडिकल स्टॉफ का भी अभाव हैं, जिसके चलते मरीजों को बाहर भी इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं।

    इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल लाना ही एक मात्र विकल्प
    जेल में कैंसर, पैरालिसिस और हार्ट की गंभीर बीमार के सैकड़ों मरीज कैदी हैं। जिनकी अचानक तबियत खराब होने और समय पर इलाज शुरू नहीं होने से ये बीमार कैदी दर्द से कराहते रहते हैं। समस्या तब विकराल हो जाती है, जब कोई कैदी गम्भीर रूप से बीमार हो जाता है और असहनीय पीड़ा से परेशान हो उठता है। ऐसी स्थिति में बीमार कैदी को इलाज के लिए तकरीबन 8 किलोमीटर दूर चरक अस्पताल भेजना पड़ जाता है। ऐसा वक्त उस कैदी के साथ साथ जेल प्रशासन के लिए भी असहज और सिरदर्द बन जाता है। चूंकि चरक अस्पताल भेजने से विभागीय नियमानुसार पहले तमाम प्रकार की कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी पड़ती है। कैदी की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ता है। तब तक कैदी की परेशान कम नहीं होती है।

    Share:

  • भेड़ियों के नाम पर टीम, Wolf Hour में बातचीत... शाहीन पर बड़ा खुलासा

    Mon Nov 17 , 2025
    नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट की जांच आगे बढ़ती जा रही है और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों ने दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े शाहीन परवेज और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक बड़ा खुलासा किया है. पता चला है कि आरोपी अपनी आतंकी गतिविधियों का प्लान बनाने और आपस में संपर्क के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved