
सकारात्मक आलोचना लोकतंत्र की मजबूती का आधार…
इंदौर। इंदौर (Indore) शहर में शून्य से शिखर (From zero to the top) पहुंचे उद्यमियों (Entrepreneurs) और दानवीरों (Donors) के सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने लोकतंत्र, पत्रकारिता और सामाजिक दायित्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अग्निबाण की चेतना सबको चैतन्य करती है। ‘शून्य से शिखर’ नाम अपने आप में संघर्ष, साधना और सफलता की संपूर्ण यात्रा को दर्शाता है। यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि प्रेरणा और मूल्यबोध का उत्सव है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अग्निबाण समाचार पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका नाम ही अद्भुत है और इसका उज्जैन सहित मालवा से गहरा भावनात्मक संबंध रहा है। उन्होंने स्मरण किया कि अपने विद्यार्थी जीवन में वे दोपहर का समय विशेष रूप से अग्निबाण पढऩे के लिए निकालते थे, क्योंकि इसमें सभी समाचारों का सार और समग्र दृष्टिकोण मिलता था। डॉ. यादव ने कहा कि अग्निबाण ने हमेशा सकारात्मक आलोचना के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। लोकतंत्र की वास्तविक सुंदरता इसी में है कि सत्ता और समाज दोनों को आईना दिखाने का साहस मीडिया के पास हो। उन्होंने संत कबीर के दोहे ‘निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छबाए’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आलोचक हमारे जीवन के मार्ग में आने वाली बाधाओं और चुनौतियों से सचेत करने का कार्य करते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved