
भोपाल। बुधवार को भोपाल (Bhopal) में विधानसभा का विशेष सत्र (Special Session) आयोजित किया गया, जो आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्य प्रदेश–2047 के विज़न को समर्पित रहा। इस विशेष सत्र की चर्चा की शुरुआत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने की।
सदन को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में सभी दलों के मुख्यमंत्रियों का महत्वपूर्ण और सम्माननीय योगदान रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश आज जिस मुकाम पर खड़ा है, वह सामूहिक प्रयासों, दूरदर्शी नीतियों और निरंतर विकास कार्यों का परिणाम है। विकास की इस यात्रा में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी ने अपने-अपने समय में प्रदेश को दिशा दी है।
उन्होंने इस दिन को सार्थक और ऐतिहासिक चर्चा का दिन बताते हुए कहा कि ऐसे विमर्श से यह सुनिश्चित होगा कि वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश एक पूर्णतः विकसित प्रदेश के रूप में उभरे और विकसित भारत के निर्माण में उसकी निर्णायक भूमिका हो।
विजयवर्गीय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में मध्य प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा और आने वाले वर्षों में विकास का नया मानक स्थापित करेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved