मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है। एक्टर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट से मुश्किल सवाल करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार अमिताभ (Amitabh Bachchan) से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछ लिए गए जिसके बाद अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म को प्रोमोट करने आए हैं। इस दौरान कार्तिक ने अमिताभ को कोरियन हार्ट बनाना सिखाया और इसके साथ ही जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लिए।
फिल्म हो रही है रिलीज
बता दें, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को प्रोमोट करने पहुंचे थे। ये फिल्म अगले हफ्ते 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। धुरंधर की धमाकेदार कमाई के बीच कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक, कॉमेडिय फिल्म टिक पाती है या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved