img-fluid

आईडीएएस के परिवीक्षाधीन अधिकारी आत्मविश्वास के साथ बदलाव को अपनाएं – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

December 24, 2025


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि आईडीएएस के परिवीक्षाधीन अधिकारी (IDAS Probationary Officers) आत्मविश्वास के साथ बदलाव को अपनाएं (Should embrace Change with Confidence) ।


भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भारतीय सशस्त्र बलों और संबद्ध संगठनों के वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बजट बनाने और लेखांकन से लेकर लेखापरीक्षा, भुगतान, वित्तीय परामर्श और रक्षा व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक, अधिकारियों की भूमिका का सीधा प्रभाव परिचालन तत्परता और रक्षा अवसंरचना के विकास पर पड़ता है। राष्ट्रपति ने उन्हें सलाह दी कि रक्षा सेवाओं के प्रधान लेखा और वित्तीय प्राधिकारी के रूप में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे हमारे सशस्त्र बलों के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों, कठिनाइयों और परिचालन वास्तविकताओं को भली-भांति समझें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम तीव्र परिवर्तन के दौर में रह रहे हैं। बदलता भू-राजनीतिक वातावरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियां त्वरित, अधिक कुशल और सटीक निर्णय लेने की मांग करती हैं, साथ ही व्यावसायिक प्रक्रियाएं अधिक जटिल और प्रौद्योगिकी-संचालित होती जा रही हैं। इस संदर्भ में रक्षा लेखा विभाग को निरंतर अनुकूलन, नवाचार और आधुनिकीकरण करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करके, स्थानीय आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करके और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देकर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को सक्रिय रूप से समर्थन देने की भी तत्काल आवश्यकता है। भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भी एक आत्मनिर्भर और मजबूत रक्षा इको-सिस्टम के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

राष्ट्रपति ने आईडीएएस अधिकारियों से आजीवन सीखने, जिज्ञासु बने रहने और आत्मविश्वास के साथ बदलाव को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने उन्हें यह भी स्मरण कराया कि सेवा का वास्तविक मापदंड पद या मान्यता में नहीं, बल्कि संस्थानों के प्रभावी संचालन और नागरिकों के कल्याण में उनके सतत योगदान में निहित होता है।

Share:

  • उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सहित केंद्रीय मंत्रियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता की तारीफ की

    Wed Dec 24 , 2025
    नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों (Union Ministers including Vice President Radhakrishnan) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता की तारीफ की (Praised India’s success in Space Sector) । उन्होंने एलवीएम3-एम6 के सफल लॉन्च पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी । भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved