
डेस्क। भाजपा नेता (BJP Leader) नवनीत राणा (Navneet Rana) ने मंगलवार को अपने एक बयान में आरोप लगाया कि हिंदुस्तान (Hindustan) को पाकिस्तान (Pakistan) बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने हिंदुओं (Hindus) से तीन-चार बच्चे पैदा करने की अपील की। भाजपा नेता की इस अपील पर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस की पागलपन वाली सोच अब खत्म होनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद (Congress MP) मणिकम टैगोर (Manikam Tagore) ने नवनीत राणा के बयान पर कहा, ‘हमें संख्या को लेकर वैज्ञानिक आधार पर सोचना चाहिए, न कि कोई अंधविश्वास रखना चाहिए। भारत की बढ़ती जनसंख्या चिंताजनक है। जो राज्य जनसंख्या नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा और आरएसएस की ये पागलपन वाली सोच खत्म होनी चाहिए।’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved