
ताइपे. चीन (China) के लड़ाकू विमानों (China) और नौसेना (Navy) के जहाजों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान (Taiwane) की सीमा में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि चीन के लड़ाकू विमानों और छह नौसैन्य जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। इसके साथ ही दो चीनी गुब्बारे भी ताइवान की सीमा में देखे गए।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों के दो चक्कर और चीनी नौसेना जहाजों के छह चक्करों को देखा गया। इस दौरान दो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के दो गुब्बारे भी देखे गए। ताइवानी सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नजर रखी और जवाब दिया।’ इससे पहले गुरुवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सुबह 6 बजे के आसपास देश की सीमा में चीनी विमानों के छह चक्कर, आठ नौसैनिक जहाजों को देखा था।
चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन में शामिल होने का आरोप
ताइवानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी लड़ाकू विमानों ने दो बार मध्य रेखा पार की और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। इस बीच, मेन लैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेराफेरी में शामिल होने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाए गए हैं जब एक चीनी सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक चीन में तस्करी में शामिल हैं और उनके जहाज ने इस साल की शुरुआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया था।
जून में, एक ताइवानी अदालत ने टोगो-पंजीकृत जहाज हांग ताई 58 के चीनी कप्तान को तीन साल जेल की सजा सुनाई। उस पर आरोप तय था कि उसने फरवरी में ताइवान के पास समुद्र के नीचे की केबलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि चीन ने ताइवान के इन दावों को खारिज कर दिया।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved