
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के लाल कोठी मालीखेड़ी क्षेत्र में एक छोटे बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों को गौहत्या (cow slaughter) की आशंका है, जिसके बाद भवानी संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। घटना लाल कोठी मालीखेड़ी की है, जहां बछड़े का सिर मिलने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। इस घटना को गौहत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। भवानी संगठन ने तुरंत प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved