img-fluid

राज कपूर की बेटी ऋतू की शादी का मशहूर सीन इस फिल्म में, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड!

December 31, 2025

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शोमैन(Bollywood’s showman,)राज कपूर(Raj Kapoor,) ने अपनी बड़ी बेटी की इतनी ग्रैंड शादी(lavish wedding) की थी जिसके चर्चे आज तक होते हैं। एक्टर(actor)ने इस शादी की वीडियो (This wedding video)भी बनवाई थी। बाद में उन्होंने शादी का एक सीन अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया था।

बॉलीवुड के शोमैन(Bollywood’s showman, कहे जाने वाले राज कपूर(Raj Kapoor,) अपनी फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। उनकी बनाई फिल्मों ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। राज कपूर(Raj Kapoor) की गिनती इंडस्ट्री(Counting Industry) के सबसे अमीर फिल्ममेकर(Rich filmmaker) में होती थी। अमीरी ऐसी थी कि उनके घर होने वाली होली, दिवाली की पार्टी सालों याद की जाती थीं। ऐसी ही उनकी बड़ी बेटी ऋतू की शादी थी। ये इतनी ग्रैंड शादी थी जिसे सालों लोग नहीं भूल पाए। इस शादी की वीडियोग्राफी की गई थी। और राज कपूर ने अपनी एक खास फिल्म में शादी के एक सीन का इस्तेमाल कर लिया था।

 

ऋतू कपूर से बनी थीं ऋतू नंदा …हुई ग्रैंड शादी
ऋतु कपूर और बिजनेसमैन राजन नंदा की शादी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ग्रैंड और यादगार शादियों में गिनी जाती है। यह शादी पूरे सात दिनों तक चली थी और इसमें देश की पॉलिटिक्स, बिजनेस और फिल्म जगत की कई बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थीं। उस समय के कई मंत्री, राजपाल शादी में आए थे। उस समय राज कपूर ने अपने घर तक की टूटी सड़कको खुद ही बनवा दिया था जिससे बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा कई तरह के खाने के आइटम थे। कई मशहूर सिंगर्स ने लाइव परफॉरमेंस दी थी। उस समय इस शादी के इतने चर्चे थे कि मीडिया में भी खबर छपी थी। लेकिन इसे प्राइवेट रखा गया था। एक भी तस्वीर या जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंची थीं। हालांकि, अब इस शादी के चर्चे होते हैं।

ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल
राज कपूर ने बेटी की इस शादी को रिकॉर्ड करवाया था। शादी का एक वो भी पल रिकॉर्ड हुआ था जिसमें मेहमानों के स्वागत में आसमान में आतिशबाजी हुई थी। बाद में राज कपूर ने आतिशबाजी वाला ये असली सीन अपनी फिल्म प्रेम रोग में इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रेम रोग भी जबरदस्त सफल हुई। ऋषि कपूर के करियर में इस फिल्म ने अहम योगदान दिया था।

Share:

  • महिला क्रू मेंम्बर के साथ बदतमीजी, इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास, प्रकरण दर्ज

    Wed Dec 31 , 2025
    इंदौर। एयरपोर्ट पर कल इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों के साथ बदतमीजी की और इमरजेंसी गेट खोलकर उतरने का प्रयास किया। क्रू मेंबर की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी हरियाणा का है। मामला इंदौर एयरपोर्ट का है। यहां परसों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved