
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में भावुक (Emotional) हो गईं। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा उन पर बनाये जा रहे मीम से रेखा गुप्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा गलती (Mistake) से जो शब्द निकले हैं, उसका विपक्षी मजाक बनाते हैं। सीएम ने कहा कि इनको ये अच्छा नहीं लगता है कि एक महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री है। एक महिला दिल्ली को कैसे चला सकती है?
सीएम रेखा गुप्ता ने सदन में कहा कि मेरे मुंह से गलती से कोई शब्द निकल जाता है तो आम आदमी पार्टी उस पर मीम बनाती है। मेरा मजाक उड़ाती है। मुझे बड़ी तकलीफ होती है। आप नेता कहते हैं CM AQI भी नहीं बोल पाती हैं। AQI को AIQ कहती हैं। अंग्रेजों की जगह मैंने गलती से कांग्रेस कह दिया उसका भी मजाक उड़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस पर पलवार भी किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझसे तो गलती हो गयी। लेकिन आप तो जानबूझकर ऐसा करती थी। आप ने कहा था कि गाड़ी, बंगला नहीं लेंगे, कोई सरकारी सुविधा नहीं लेंगे, लेकिन लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके सत्ता में आए और जानबूझकर भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अब कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पायेगा। हम इसके लिए बिल लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों से बाबा साहब का नाम नहीं हटाया। हम स्कूल्स को ऐसा बना रहे हैं जिसको देखकर बाबा साहेब की आत्मा भी खुश होगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हम 100% EV करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना दिल्ली सरकार का आज का बजट है, उतना तो DTC का घाटा है। जो आम आदमी पार्टी की सरकार के समय का है। महिलाओं को फ्री बस सेवा के नाम पर ना जाने कितने का घोटाला कर दिया गया। हम भी महिलाओं को फ्री बस सेवा देंगे लेकिन उनको हम फ्री पिंक कार्ड देंगे। पहले की तरह ये नहीं कि महिलाएं कितनी सफर कर रही हैं और ना जाने उनके नाम पर कितने पैसे जा रहे हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सरकार और एजंसियों मिलकर काम कर रही हैं। कोई टकराव नहीं होता। फरवरी 2025 में हमारी सरकार आयी। ऐसा लग की सालों के अंधेरे के बाद सूर्य की किरण आयी। हमने पीएम मोदी के विज़न के साथ दिल्ली को विकसित करने की नीतियां बनाई। हम अपने 11 महीने के अल्प काल मे दिल्ली की दिशा बदलने में हम कामयाब हुए। आयुष्मान योजना को हम पहले ही दिन पास कर दिया। आज 19 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ लिया। 238 आरोग्य मंदिर खोले। 1100 आरोग्य मंदिर खोलना है। दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी पहली बार हमें बनाई।
रेखा गुप्ता ने कहा कि आप के नेता हमसे पूछते हैं कि महिलाओं को 2500 क्यों नहीं दिए। तो अब बताती हूं कि क्यों नहीं दे पा रही हूं। क्योंकि पिछली सरकार ने इतनी देनदारी है वो भी हमे ही देना पड़ रहा है। जैसे- DMRC के अलग अलग फेस के 9087 करोड़ , 3700 करोड़ पेरिफेरल रोड के पैसे देने हैं। 3536 करोड पावर डिपार्टमेंट का पैसा, स्पोर्ट्स के बच्चों के पुरस्कार के पैसे, हॉस्पिटल के 1800 करोड़ देने हैं। RRTS के 250 करोड़ देने हैं। कोविद के समय में जिन सरकारी कर्मचारियों की मौत हई थी उनके पैसे नहीं दिए। ये सब पिछली सरकार के पैसे हमें देने हैं। इसके बावजूद भी हम ये कह रहे हैं कि हमे जो वादे किए हैं वो सब पूरा करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved