img-fluid

नौ साल बड़े धनुष से शादी करेंगी मृणाल? दावा- वेलेंटाइन डे पर बनेंगे एक-दूजे के हमसफर

January 16, 2026

डेस्क। एक्टर धनुष (Actor Dhaush) का नाम मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ बीते एक साल से जोड़ा जा रहा है। फैंस लंबे वक्त से दोनों के रिलेशनशिप (Relationship) पर मुहर लगाने के इंतजार कर रहे है। हालांकि, इस मामले पर अब तक न तो मृणाल ने कुछ कहा है और न ही खुद धनुष ने कोई बयान दिया।

सूत्रों की मानें तो धनुष और मृणाल इस रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक दोनों ने ही कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले पिछले साल जब मृणाल से एक इंटरव्यू में धनुष के बारे में सवाल कियाा गया तो उन्होंने कहा था कि वो और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।


  • धनुष और मृणाल ठाकुर के डेटिंग की अफवाह फिल्म ‘सन आफ सरदार 2’ के प्रीमियर से उड़ी थी। यहां धनुष, मृणाल के बुलावे पर पहुंचे थे। इसके बाद भी दोनों कई जगह साथ नजर आए। हाल ही में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप अप पार्टी में भी मृणाल पहुंचीं थीं। एक शो पर इस जोड़े के करीबी सूत्र ने भी ये बताया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। सूत्र ने कहा था कि धनुष का परिवार जिस तरह सोशल मीडिया पर मृणाल को फॉलो करता है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार इस रिश्ते पर सहमत है।

    इससे पहले धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकंत से शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं जिनकी परवरिश दोनों मिल कर करते हैं। कुछ दिनों पहले ही बेटे के साथ धनुष और एश्वर्या दिखाई भी दिए थे। धनुष और एश्वर्या का तलाक साल 2024 में हुआ था।

    Share:

  • राहुल गांधी मुंबई में स्याही विवाद पर बोले- जनता को भ्रमित कर रहा आयोग, वोट चोरी देशविरोधी

    Fri Jan 16 , 2026
    मुंबई। एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीएमसी (BMC) समेत 29 निगमों को लेकर चल रही मतगणना (Voting) के शुरुआती रुझानों में भाजपा (BJP) को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता और कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग (Election […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved