img-fluid

इंदौर: गंदे पानी से उग रहीं सब्जियां, उद्योगों का घातक केमिकल भी मिल रहा नालों में

February 03, 2026

  • 243 उद्योगों को प्रदूषण बोर्ड थमा चुका है नोटिस तो अब निगम ने सवा लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी किया आरोपित, मंत्री भी शामिल हुए निरीक्षण में

इंदौर (Indore)। भागीरथपुरा कांड (Bhagirathpura incident) के बाद जहां शहरभर में दूषित पानी की शिकायतें मिल रही है, तो बीते कई समय से नाले के गंदे पानी से उगाई जा रही सब्जियों को लेकर भी पर्यावरण और स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता जाहिर करते रहे हैं। पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद प्रदूषण बोर्ड ने 243 उद्योगों को नोटिस थमाए और इनमें से कई की बिजली काटने के लिए भी कम्पनी को पत्र लिखा। दूसरी तरफ कई उद्योगों का गंदा और प्रदूषित पानी सीधे नालों में छोड़ा जा रहा है। इस मामले में निगम ने अब जुर्माना लगाना शुरू किया।

शहर में 80 फीसदी से अधिक बोरिंगों का पानी तो खराब है ही, जिसका सीधा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और भागीरथपुरा में भी जितने बोरिंगों की जांच कराई उनका पानी खराब मिला, जिसे नर्मदा की लाइन से भी जोड़ दिया था, जिसके चलते निगम अभी भी टैंकरों से जल प्रदाय कर रहा है और सिर्फ 30 फीसदी हिस्से में ही टंकी से पानी बांटा जा रहा है। अभी कल भी जल संसाधन मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन, निगम और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ नाले में मिल रहे दूषित पानी के स्थल का मौका निरीक्षण किया।


  • नाले में केमिकलयुक्त बदबुदार काला पानी छोडने वाले उद्योगों को हिदायत देते हुए पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये। मंत्री ने बताया कि ग्राम कुमेडी और भानगढ़ क्षेत्र में उद्योगों द्वारा केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोडने का मामला संज्ञान में आने पर मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निधि वर्मा और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री प्रखर सिंह एवं वरिष्ठ पार्षद श्री राजेन्द्र राठौर से चर्चा की और निर्देश दिये कि केमिकल युक्त बदबुदार काला पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोडने वाले उद्योगों पर जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करें। साथ ही एक ही स्थान पर पानी जमा न हो तथा जल स्त्रोतों के आसपास पानी भराव न हो, इसकी निकासी के निराकरण करने के निर्देश दिये।

    सांवेर रोड के इन उद्योगों पर की गई कार्रवाई
    आयुक्त क्षितिज सिंघल के मुताबिक सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में कई फैक्ट्रियों की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि रासायनिक अपशिष्ट को सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित किया जा रहा है। आज कलर केम नामक कंपनी द्वारा रासायनिक पानी को सीवरेज में छोड़े जाने की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी पर एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर और कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। वहीं फैक्ट्री डिलाइट इनोवेशन द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा था साथ ही गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा था द्य जिसके विरुद्ध सी एस आई आशीष कापसे एवं उपयंत्री सिद्धांत मेहता द्वारा 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

    Share:

  • इंदौर में छाया घना कोहरा, दो विमानों को डायवर्ट कर अहमदाबाद और राजकोट भेजा

    Tue Feb 3 , 2026
    भोपाल में भी कोहरे के कारण एक विमान डायवर्ट होकर इंदौर आया घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 600 मीटर तक पहुंची इंदौर। शहर (Indore) के मौसम (weather) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल दिनभर बादल छाए रहे । सूरज ढलते ही तापमान (Temperature) में गिरावट आना शुरू हुई और सर्द हवाओं ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved