img-fluid

मैं ‘इजाजत’ शब्द पर आपत्ति जता रहा हूं यह सही शब्द नहीं है – विपक्ष के नेता राहुल गांधी

February 03, 2026


नई दिल्ली । विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Opposition leader Rahul Gandhi) ने कहा कि मैं ‘इजाजत’ शब्द पर आपत्ति जता रहा हूं (I object the word ‘Permission’ ) यह सही शब्द नहीं है (It is not Right Word) ।

  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लद्दाख सीमा विवाद का मुद्दा उठाया, जबकि चेयर की ओर से बार-बार सिर्फ ‘प्रामाणिक सोर्स’ पेश करने की बात कही गई। लोकसभा में गरमागरम बहस हुई, क्योंकि विपक्षी सांसदों ने भारत-चीन मुद्दे पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला जारी रखा। राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला देते हुए लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठा रहे थे। चेयर ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया कि कोई भी न्यूज आर्टिकल या मैगजीन का हवाला नहीं दे सकता, इसके बावजूद विपक्ष के नेता इस मुद्दे को उठाने पर अड़े रहे।

    राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते, उन्हें बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, “मैं ‘इजाजत’ शब्द पर आपत्ति जता रहा हूं। यह सही शब्द नहीं है, क्योंकि मुझे किसी से बोलने की इजाजत नहीं मिलती। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैं इस पर आपत्ति जता रहा हूं।” विपक्षी सांसदों ने चेयर के फैसलों का विरोध जारी रखा और मांग की कि विपक्ष के नेता को इस मुद्दे पर बोलने की इजाजत दी जाए।

    राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति का अभिभाषण उस रास्ते के बारे में था, जिस पर भारत को चलना है, जिस दिशा में भारत को आगे बढ़ना है। आज, दुनिया के मंच पर, इंटरनेशनल मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के अभिभाषण और हमारे बजट का मुख्य हिस्सा है। और, मैं चीन और भारत के बीच जो हुआ और हमारे प्रधानमंत्री ने उस पर कैसे रिएक्ट किया, इस बारे में एक बयान देना चाहता हूं। मुझे क्यों रोका जा रहा है?” उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एक टकराव हुआ। हमारे सैनिक मारे गए। इसी बीच ट्रेजरी बेंच ने उन्हें फिर से रोक दिया।

    चेयर ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की और फिर उन्होंने अगले स्पीकर समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल को बुलाया। हालांकि, पटेल ने बोलने से मना कर दिया। इसके बाद, उन्होंने विपक्ष के दूसरे स्पीकरों को बुलाया, लेकिन सभी ने बोलने से मना कर दिया। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालायोगी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़े हुए। सदन में जब हंगामा नहीं रुका, तो सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    Share:

  • MP कांग्रेस की मीडिया कमेटी भंग, सभी प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त

    Tue Feb 3 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन (Madhya Pradesh Congress Organization) में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया कमेटी (MP Congress Media Committee) को भंग कर दिया गया है। सभी प्रवक्ताओं को उनके कार्यभार से मुक्त कर दिया है। इस आशय का आदेश जारी हो गया है। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved