
इंदौर। बीआरटीएस के बस स्टापों को तोडऩे का मामला अभी उलझन में ही पड़ा हुआ है। इसी बीच चोरों की टीम अपना कमाल बता रही है और कई बस स्टाप से लोहे के गेट, जालियां और रैलिंग के साथ-साथ कई सामान चोरी हो रहा है। कई लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों को भी की है।
बीआरटीएस के बस स्टापों और रैलिंगों को तोडऩे का मामला लगातार उलझन में पड़ा है। पहले निगम ने एक ठेकेदार को काम सौंपा था, लेकिन वह भाग खड़ा हुआ और काम अधूरा ही रह गया। इसके बाद निगम ने दोबारा इसके लिए टेंडर जारी किए, लेकिन कोई भी फर्म यह कार्य लेने को तैयार नहीं है। इसी बीच निगम ने अपने स्तर पर ही बीआरटीएस के बस स्टाप और रैलिंग तोडऩे की तैयारी की है, लेकिन उसके पहले ही बीआरटीएस के कई बस स्टाप पर चोरों की गैंग ने अपना काम बताना शुरू कर दिया है।
एलआईजी, निरंजनपुर और राजीव गांधी चौराहे के आसपास के बस स्टापों से लोहे के गेट, जालियां और कई अन्य सामान चोरी हो गया। कई लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों को की, मगर उसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम वहां नहीं किए गए हैं। रैलिंग और बस स्टाप हटाने के मामले को लेकर न्यायालय ने भी अफसरों को कई बार फटकार लगाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved