img-fluid

राहुल गांधी के बयान पर भड़की BJP, कहा- बिट्टू को गद्दार कहना सिख धर्म का अपमान

February 04, 2026

नई दिल्ली। संसद में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। विपक्ष के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान जब रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनपर टिप्पणी की और उन्हें गद्दार कह दिया। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू पीछे नहीं रहे, उन्होंने राहुल गांधी को देश का दुश्मन कहा। अब इस मामले पर भाजपा नेताओं की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है।


  • भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह और भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू एक सिख परिवार से आते हैं जिसने देश की सेवा की है, राहुल गांधी की गद्दार वाली टिप्पणी अस्वीकार्य है।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

    Share:

  • पूर्व मंत्री अंबाटी रामबाबू के घर पर हमला, जगन मोहन रेड्डी मिलने पहुंचे; TDP पर लगाया आरोप

    Wed Feb 4 , 2026
    अमरावती। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबाटी रामबाबू के आवास पर कथित तोड़फोड़ के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस घटना के बाद वाईएसआर के नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर जमा हो गए। वाईएसआर ने इस हमले के लिए सत्ताधारी TDP को जिम्मेदार ठहराया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved