img-fluid

शनि की राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण: इन 3 राशियों के लिए खतरे की घंटी, जरा सी चूक से मच सकता है जीवन में कोहराम

February 05, 2026

नई दिल्ली । साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण अब बेहद करीब है और ज्योतिषीय दृष्टि (Astrological perspective)से इसे काफी संवेदनशील माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026(Solar eclipse February 17, 2026) को फाल्गुन अमावस्या(Phalguna Amavasya) के दिन लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत शाम 5:31 बजे होगी और इसका समापन 7:57 बजे होगा। भले ही यह सूर्य ग्रहण(Solar eclipse) भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र (Astrology)के अनुसार इसका असर लोगों के जीवन पर गहराई से पड़ सकता है।

इस बार का सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लग रहा है, जो इसे और अधिक प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण बना देता है। शनि को कर्म, न्याय और संघर्ष का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मबल, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान का प्रतीक है। जब सूर्य ग्रहण शनि की राशि में घटित होता है, तो यह सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है। आमतौर पर ग्रहण का असर लगभग 15 दिनों तक महसूस किया जाता है, लेकिन इस दौरान तीन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी फैसला भारी नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप किसी बड़े निवेश, नई डील या साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो ग्रहण काल और उसके बाद कुछ दिनों तक निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा। अहंकार और आवेग से बचें, वरना नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर परेशानी बढ़ा सकता है। इस दौरान तनाव, बेचैनी और भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। ज्योतिषीय सलाह के अनुसार ग्रहण के बाद कम से कम एक सप्ताह तक कोई बड़ा फैसला, निवेश या नई शुरुआत करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि:
क्योंकि यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। ग्रहण के समय कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह भी मौजूद रहेंगे, जिससे मानसिक भ्रम और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। दिमाग में एक साथ कई विचार चलेंगे, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल होगा। इस दौरान आर्थिक नुकसान की भी आशंका है। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।


  • क्या रखें सावधानी:
    ग्रहण काल में क्रोध, जल्दबाजी और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी माना जाता है। शनि से जुड़े उपाय जैसे संयम, सेवा और अनुशासन इस समय विशेष रूप से सहायक हो सकते हैं।कुल मिलाकर, यह सूर्य ग्रहण आत्मसंयम और सतर्कता की परीक्षा लेने वाला है। यदि समय रहते सावधानी बरती जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

    Share:

  • अमेरिकी कानून का सामना कर रहे मादुरो की बढ़ी मुश्किलें, US से अर्जेंटीना ने की प्रत्यर्पण की मांग

    Thu Feb 5 , 2026
    डेस्क। अर्जेंटीना के एक जज ने बुधवार को अमेरिका से वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सौंपने की औपचारिक मांग की है। फिलहाल वह न्यूयॉर्क की एक जेल में बंद हैं और उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी सेना ने एक विशेष ऑपरेशन में पिछले महीने मादुरो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved