
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार को एक महिला ने रील बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। 27 वर्षीय मोहनी, (27-year-old Mohini)पत्नी जगदीश, (wife of Jagdish)दोपहर के समय घर पर अकेली थी। उसका पति काम की तलाश में बाहर गया हुआ था।मौके का फायदा उठाते हुए मोहनी ने हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर मोबाइल से रील शूट करना शुरू किया। इसी दौरान फंदा कस जाने(died after a noose tightened around her neck) से अचानक उसकी मौत हो गई। कुछ ही समय बाद चार साल की बेटी कमरे में पहुंची और मां को फंदे पर लटकते देख चीख पड़ी। बेटी की आवाज सुन पड़ोसी मौके (neighbors were present at the scene)पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी ने भी पुलिस को बताया कि मां मोबाइल रील बना रही थीं और इसी दौरान हादसा हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि मोहनी अपने मोबाइल पर वीडियो शूट कर रही थी, तभी फांसी लग जाने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि घरवालों ने लिखित में मौत का कारण अज्ञात बताया है। हालांकि बच्ची की बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच में यही निष्कर्ष निकला कि महिला रील बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई। घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज कभी-कभी जानलेवा साबित हो रहा है। मोहनी की इस दुखद घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को गहरा सदमा दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved