img-fluid

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप

February 09, 2026

नई दिल्ली. विपक्षी पार्टियां (Opposition parties) लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (no-confidence motion) लाने की तैयारी कर रही हैं। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं। विपक्ष ने यह आरोप ऐसे समय लगाया है, जब विपक्ष आरोप लगा रहा है कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में बीते कई दिनों से हंगामा हो रहा है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष में नाराजगी बढ़ने की एक अन्य वजह उनका एक बयान है, जिस पर भी खासा विवाद हो रहा है।

बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष
सूत्रों के अनुसार, विपक्ष बजट सत्र के दूसरे चरण में ये अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है क्योंकि नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के लिए 20 दिन का समय चाहिए होता है। स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की कई वजह बताई जा रही हैं, जिनमें लोकसभा स्पीकर द्वारा सदस्यों को बोलने की मंजूरी न देने, आसन द्वारा महिला सांसदों का नाम लेना, सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों को सदन में हमेशा विशेषाधिकार देना और आठ विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करना शामिल है।


  • राहुल गांधी को बोलने से रोकने का आरोप
    लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया कि डोकलाम में चीनी टैंक घुस आए थे। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद स्पीकर ने राहुल गांधी को बोलने से रोक दिया, जिस पर हंगामा हुआ।
    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें बोलने से रोकना परंपरा का उल्लंघन है और साथ ही यह गंभीर चिंता भी पैदा करता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है।
    विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर खासा हंगामा किया और हंगामे के दौरान विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ कागज उछाले, जिसके बाद आठ विपक्षी सांसदों को सदन की अवमानना के आरोप में पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
    अब इसे लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही भी नहीं चल पा रही है।

    लोकसभा स्पीकर के बयान पर हुआ विवाद
    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बीते गुरुवार को एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आने से रोका था। बिरला ने आशंका जताई कि अगर प्रधानमंत्री सदन आते तो उनके साथ कोई अप्रत्याशित और अप्रिय घटना घट सकती थी।
    प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन आखिरी समय पर उनका संबोधन टाल दिया गया।
    इसके अगले दिन स्पीकर ओम बिरला ने बताया, ‘मेरे पास जानकारी आई कि कांग्रेस के सांसद पीएम के आसन पर जाकर अप्रत्याशित घटना कर सकते थे। मुझे डर था कि प्रधानमंत्री के साथ कुछ भी हो सकता है। अगर वह घटना हो जाती, तो वह बेहद अप्रिय होती और लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित होती।’
    इस बयान पर खासा विवाद हुआ और विपक्षी सांसदों ने इसकी कड़ी आलोचना की।

    Share:

  • सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान क्यों टली जानिए पूरी वजह और नई रिलीज योजना

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड(Bollywood ) सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan )की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल (Battle of Galwan Release Date)ऑफ गलवान एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक(Disappointing) हो सकती है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट(release date) को आगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved